बागबेड़ा क्षेत्र में पानी टैंकर सेवा का शुभारंभ
जमशेदपुर, 1 अप्रैल —
बागबेड़ा क्षेत्र में तारापुर कंपनी के माध्यम से पानी की आपूर्ति हेतु टैंकर सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। अब एक टैंकर द्वारा प्रतिदिन दो ट्रिप पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
आज इस सेवा की शुरुआत बागबेड़ा के गांधीनगर शाखा मैदान एवं हनुमान मंदिर परिसर के समीप की गई।
इस अवसर पर श्री सुबोध झा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भीषण गर्मी को देखते हुए Tata Steel एवं JUSCO के माध्यम से पानी के टैंकरों की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखी जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की जल समस्या का सामना न करना पड़े।