आज बागबेड़ा नया बस्ती, रोड नंबर 3 स्थित सरकारी विद्यालय में 80 छात्रों के बीच माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की जनकल्याणकारी योजना आयुष्मान भारत के अंतर्गत #आयुष्मान_कार्ड का वितरण किया।
यह हम सभी के लिए संतोष और गर्व का विषय है कि केंद्र सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रही है और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का भरोसा दे रही है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा, पोटका की पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार जी, बागबेड़ा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धन्नजय उपाध्याय जी, संजय सिंह जी, जिला मंत्री मनोज राम जी, जिला कार्यालय प्रभारी सुबोध झा जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत गिरी जी, उत्तरी बागबेड़ा की मुखिया गौरी टोप्पो जी, पूर्व मुखिया बुधराम टोप्पो जी सहित अनेक साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान #रसोईया_दीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जो उनके सेवा भाव के प्रति सम्मान है।
#RITESH SHARAN ####