जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित Michael John Auditorium में आज Hindustan Media Ventures Limited द्वारा आयोजित हिंदुस्तान ओलंपियाड फैसिलिटेशन प्रोग्राम 2026 का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड के पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र की विधायक Purnima Das Sahu ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इस कार्यक्रम में ओलंपियाड के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों में भी उत्साह देखने को मिला। विधायक ने इस प्रेरणादायी पहल के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देते हैं।
Jharkhand Aajtak News
Report M.K