रांची: Hemant Soren ने बाहा पर्व के पावन अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं और जोहार दिया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बाहा पर्व आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति गहरी आस्था और सामुदायिक जीवन का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने, अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखने तथा समाज में आपसी सहयोग और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यक्रम में लोगों के साथ शामिल भी हुए और बाहा पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान यहां की आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली से है, जिसे सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा—
“सभी को बाहा पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और जोहार।”
Jharkhand Aajtak News
रिपोर्ट: M.K