झारखंड आजतक न्यूज़
रिपोर्ट: M.K
रांची: झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री Hemant Soren से राज्य का बजट पेश होने से पहले आज राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari ने शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गई।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन और नेतृत्व में राज्य की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत, भरोसेमंद और जनकल्याणकारी बजट तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बजट में विशेष रूप से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है।
मंत्री ने कहा कि बजट में आम जनता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया है। बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने और स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट अब तक का सबसे प्रभावी और जनहितकारी बजट साबित होगा, जो झारखंड की जनता के बेहतर स्वास्थ्य, विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।
Jharkhand aajtak news
Report=M.K