बिरसानगर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया बाहा बोंगा पर्व, विधायक पूर्णिमा दास साहू हुईं शामिल

बिरसानगर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया बाहा बोंगा पर्व, विधायक पूर्णिमा दास साहू हुईं शामिल

जमशेदपुर। आदिवासी संताल समुदाय की पारंपरिक आस्था और प्रकृति पूजा के प्रतीक बाहा बोंगा पर्व के पावन अवसर पर बिरसानगर, जोन नं. 2 स्थित जाहिर स्थान में आदिम सांताड सॉंवता माडवा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम की विधायक पूर्णिमा दास साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विधायक पूर्णिमा दास साहू ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संताल समाज के महिला-पुरुष एवं युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो गया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाहा बोंगा पर्व आदिवासी संस्कृति, प्रकृति के प्रति श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक नृत्य एवं पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ पर्व हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।
बाहा_बोंगा.

Jharkhand aajtak news 
Report=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post