बीएमए ने इंडियन ऑयल के राजस्थान स्टेट हेह मनोज गुप्ता और एरिया ऑफिस अधिकारी का तह दिल से आभार व्यक्त किया

आज दिनांक 30.03.2026 सोमवार को भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) व इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अथक प्रयासों से भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को 5 किलो के एफटीएल गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। बीएमए ने इंडियन ऑयल के राजस्थान स्टेट हेह मनोज गुप्ता और एरिया ऑफिस अधिकारी का तह दिल से आभार व्यक्त किया। बीएमए अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा के द्वारा बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक रसोई गैस की कमी से काफी परेशान हैं। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लेते हुए तुंरत कार्रवाई सुनिश्चित की गई और काफी हद तक कम करने के भरस्क प्रयास किये जा रहे है, पत्र और ईमेल के माध्यम से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से बार-बार अनुरोध किया गया था, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए राजस्थान स्टेट हेड मनोज गुप्ता ने दूसरी खेप के रूप में करीब 200 गैस सिलेंडर उपलब्ध कराऐ । सिलेंडरों का वितरण मैसर्स एनसीआर इंडियन
डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से बीएमए कार्यालय पर कंपनियों के जरिए श्रमिकों को किया गया । इस दौरान बीएमए के अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा मानद् सचिव जी.एल. स्वामी, योगेश जैन, मानद् संयुक्त कोषाध्यक्ष गोबिंद गुप्ता, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल, अनुपम शुक्ला, सम्पूर्ण सिंह, एस. एस. शेखावत, नितिन गोयल, उदेस्वर मिश्रा, नाथूराम चौधरी, अरूण त्यागी, शशि भूषण, मनिष सिंह, रोशन महेंदीरत्ता, ईवर सिंह, ओ. पी. चुग इत्यादि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post