जमशेदपुरठेकेदार बदलते ही 35–40 मजदूरों को हटाया गया, मजदूरों ने कंपनी गेट पर किया विरोध

झारखंड आजतक न्यूज़ | जमशेदपुर
ठेकेदार बदलते ही 35–40 मजदूरों को हटाया गया, मजदूरों ने कंपनी गेट पर किया विरोध

जमशेदपुर के बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत मुखी बस्ती के कई मजदूर भाई वर्षों से ट्यूब डिवीजन कंपनी में ठेका मजदूर के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। लेकिन हाल ही में ठेकेदार बदलने के बाद अचानक लगभग 35–40 मजदूरों को कार्य से हटा दिया गया, जिससे मजदूरों और उनके परिवारों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि हटाए गए सभी मजदूर मुखी बस्ती के निवासी हैं और लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे थे। अचानक काम से हटाए जाने के विरोध में मजदूरों ने कंपनी गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान मुखी बस्ती के सम्मानित मुखिया श्री सुरेश मुखी एवं पूर्व मुखिया तथा युवा भाजपा नेता श्री महेश मुखी के नेतृत्व में मजदूरों ने अपनी आवाज़ उठाई और कंपनी प्रबंधन से न्याय की मांग की।
मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी श्री राम बाबू तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और कंपनी प्रबंधन से वार्ता की।

श्री राम बाबू तिवारी ने कंपनी प्रबंधन से आग्रह किया कि वर्षों से कार्य कर रहे इन मजदूरों को पुनः ड्यूटी पर रखा जाए, ताकि उनके परिवारों का जीवन प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों के हित में जल्द ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने सभी मजदूर भाइयों से अपील की कि वे शांति और धैर्य बनाए रखें, क्योंकि बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

मजदूरों को भी उम्मीद है कि कंपनी प्रबंधन उनकी स्थिति को समझते हुए जल्द ही न्यायपूर्ण फैसला करेगा और उन्हें दोबारा काम पर रखा जाएगा

रिपोर्ट: M.Kझारखंड आजतक न्यूज़, जमशेदपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post