राजधानी रांची में झारखंड पुलिस के राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य समापन हुआ।

झारखंड आजतक न्यूज़
राजधानी रांची में झारखंड पुलिस के राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री Hemant Soren मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

डोरंडा स्थित JAP-1 मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पुलिस के जवान सुरक्षा के साथ-साथ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई पुलिसकर्मी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों में भाग लेना सबसे महत्वपूर्ण है। जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन भागीदारी से ही आत्मविश्वास और क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने यह भी कहा कि शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए खेलों से जुड़ना बेहद जरूरी है। झारखंड पुलिस द्वारा अपने जवानों के लिए नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करना एक सराहनीय पहल है, जो न सिर्फ उनकी फिटनेस बढ़ाती है बल्कि टीम भावना भी मजबूत करती है।
कार्यक्रम में गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और राज्यभर से आए पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Jharkhand aajtak News 
Report=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post