मानगो में ‘बन्ना फैक्टर’ का कमाल! पत्नी सुधा गुप्ता की बंपर जीत
मानगो नगर निगम चुनाव में महापौर पद की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। तीसरे चक्र की मतगणना के बाद सुधा गुप्ता ने मजबूत बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 33,047 वोट मिले हैं और वे अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी संध्या सिंह से 17,364 मतों से आगे हैं।
राजनीतिक हलकों में इस बढ़त को “बन्ना फैक्टर” से जोड़ा जा रहा है। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की सक्रियता और संगठन की रणनीति ने चुनावी माहौल को उनके पक्ष में कर दिया।
महिला मतदाताओं का समर्थन भी निर्णायक माना जा रहा है। सफाई, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों ने मतदाताओं को प्रभावित किया। मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों में जश्न का माहौल है।
#JHARKHAND AAJ TAK ####
RITESH SHARAN