मानगो फ्लाईओवर के पास युवक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा
जमशेदपुर: मानगो फ्लाईओवर के पास निर्माण स्थल से लोहे का सरिया चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। पकड़े गए युवक की पहचान भालूबासा निवासी सौरभ मुखी के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक निर्माण स्थल से सरिया उठा रहा था तभी आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई। आक्रोशित लोगों ने उसे पकड़कर हाथ-पैर बांध दिए और पिटाई कर दी। बाद में उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी और चर्चा का माहौल बना रहा।
#JHARKHAND AAJ TAK ####
RITESH SHARAN