जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल ❗
AIWC School के सामने मुख्य सड़क पर बांस बांधकर रास्ता रोक दिया गया है, जबकि यह एक व्यस्त मेन रोड है जहां गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज रहती है।
स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे उसी बांस को पार करके अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर हैं।
सबसे हैरानी की बात यह है कि पास में खड़े प्रशासन के लोग मूकदर्शक बने हुए हैं, लेकिन इस खतरनाक स्थिति को ठीक करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही।
किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है।