रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री जल्द ही अमेरिका दौरे पर जाएंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य वहां विकसित हो रहे आधुनिक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित डायग्नोस्टिक मॉडल का अध्ययन करना है।
सरकार का मानना है कि नई तकनीक के इस्तेमाल से बीमारियों की पहचान तेज और सटीक तरीके से की जा सकती है। मंत्री वहां अस्पतालों और रिसर्च संस्थानों में जाकर यह समझेंगे कि AI मॉडल किस तरह मरीजों की जांच, रिपोर्ट विश्लेषण और इलाज की प्रक्रिया को आसान बना रहा है।
यदि यह मॉडल सफल रहता है तो भविष्य में झारखंड के सरकारी अस्पतालों में भी ऐसी तकनीक लागू की जा सकती है। इससे ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में मदद मिलेगी।
सरकार का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए यह दौरा अहम कदम साबित होगा।
#JHARKHAND AAJ TAK ####
RITESH SHARAN