4:20 पर आएंगे, 06:05 पर चले जाएंगे: डेढ़ घंटे के लिए भारत आ रहे UAE के राष्ट्रपति; PM मोदी ने दी थी दावत
नई दिल्ली:
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान आज बेहद संक्षिप्त दौरे पर भारत आ रहे हैं। उनका विमान शाम 4:20 बजे भारत पहुंचेगा, जबकि वे शाम 6:05 बजे वापस रवाना हो जाएंगे। यानी उनका यह दौरा महज डेढ़ घंटे का होगा।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने UAE राष्ट्रपति के सम्मान में विशेष दावत भी रखी है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
भारत और UAE के बीच हाल के वर्षों में राजनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग काफी मजबूत हुआ है। ऐसे में यह छोटा लेकिन अहम दौरा दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूती देने वाला माना जा रहा है।
#JharkhandAajTak
रिपोर्ट: रितेश शरण