राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिवंगत नेता अजित पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने को लेकर तस्वीर साफ हो गई है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिवंगत नेता अजित पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की अगली उपमुख्यमंत्री होंगी। वह शनिवार शाम डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी।
बुधवार को बारामती के पास हुए विमान हा*दसे में अजित पवार के निधन के बाद पार्टी के भीतर नेतृत्व और उत्तराधिकारी को लेकर मंथन चल रहा था। शुक्रवार को हुई एनसीपी नेताओं की अहम बैठक में सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे पार्टी नेताओं के आग्रह पर उन्होंने स्वीकार कर लिया।
बैठक के बाद जानकारी दी गई कि शनिवार दोपहर 2 बजे विधानभवन में एनसीपी विधायकों की बैठक होगी। इसके बाद शाम को सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वर्तमान में वह राज्यसभा की सांसद हैं। शपथ लेने के साथ ही वह महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेंगी।

#JHARKHAND AAJ TAK ####
RITESH SHARAN

Post a Comment

Previous Post Next Post