Jamshedpur : ब्लड कैंसर से जूझ रहे 20 वर्षीय युवक सौरभ के इलाज के लिए परिवार ने मांगी मदद, पिता ने शहरवासियों से लगायी गुहार

Jamshedpur : ब्लड कैंसर से जूझ रहे 20 वर्षीय युवक सौरभ के इलाज के लिए परिवार ने मांगी मदद, पिता ने शहरवासियों से लगायी गुहार

जमशेदपुर के भुइयांडीह इंदिरा नगर में रहने वाले 20 वर्षीय सौरभ हलदर पिछले लगभग दस महीनों से ब्लड कैंसर से संघर्ष कर रहे हैं। लंबे इलाज के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी है। सौरभ के पिता अजय कुमार हलदर दिहाड़ी मजदूर हैं और सीमित आमदनी में बेटे का इलाज कराना उनके लिए लगातार मुश्किल होता जा रहा है।

सौरभ का इलाज फिलहाल कोलकाता के एक कैंसर अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत परिवार को पहले 8.30 लाख रुपये की सहायता मिली थी, लेकिन इलाज लंबा चलने के कारण यह पूरी राशि खर्च हो चुकी है। डॉक्टरों के अनुसार अभी लगभग 7 लाख रुपये के हाई-डोज इलाज की जरूरत है। इसके बाद सौरभ को बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराना होगा, जिस पर 15 से 40 लाख रुपये तक का खर्च आने का अनुमान है।

परिवार का कहना है कि बेटे के इलाज में जीवन भर की जमा पूंजी खत्म हो चुकी है और अब कर्ज मिलना भी मुश्किल हो गया है। एक पिता के लिए यह स्थिति बेहद पीड़ादायक है। इसी वजह से परिवार ने समाज और सरकार से आगे आकर आर्थिक मदद करने की अपील की है, ताकि सौरभ का इलाज जारी रह सके और उसकी जान बचाई जा सके।

#Jharkhand Aaj Tak####
RITESH SHARAN

Post a Comment

Previous Post Next Post