*आज घाटशिला के HCL फुटबॉल मैदान, मौऊभंडार में पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन जी की 62वीं जन्म जयंती की स्मृति में आयोजित “दौड़ेगा घाटशिला” (Run For RDS) एवं RDS फाउंडेशन के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि माननीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए।*
कार्यक्रम का शुभारंभ से पुर्व माननीय पूर्व मंत्री रहे स्व. रामदास सोरेन जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
तत्पश्चात माननीय पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय रामदास सोरेन की धर्मपत्नी श्रीमती सूरजमनी सोरेन एवं माननीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के हाथों कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता के समस्त विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
साथ ही RDS फाउंडेशन द्वारा घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों हेतु एक निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा को अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला को समर्पित किया गया।
इसके अतिरिक्त माटीकला भवन, लालडीह में निःशुल्क RDS अकादमी कोचिंग केंद्र की स्थापना की गई।
इसी क्रम में घाटशिला स्थित पार्टी संपर्क कार्यालय के सामने माननीय पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रतिमा तथा पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया।
साथ ही RDS फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र की भी शुरुआत की गई।
जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि RDS फाउंडेशन घाटशिला के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और हर सुख–दुःख में घाटशिला वासियों के साथ खड़ा रहेगा।