आदिवासी छात्र संघ, DSPMU के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाक़ात कर आदिवासी एवं वंचित वर्ग के छात्रों से जुड़े अहम मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।

आदिवासी छात्र संघ, DSPMU के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाक़ात कर आदिवासी एवं वंचित वर्ग के छात्रों से जुड़े अहम मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष दीपा कच्छप, प्रकाश भगत, सुलेखा कुमारी सहित अन्य छात्र प्रतिनिधि शामिल रहे।
ज्ञापन में मुख्य रूप से e-Kalyan छात्रवृत्ति की लंबित राशि का शीघ्र भुगतान, राज्य के विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपति की नियुक्ति, DSPMU का नाम “वीर शहीद बुधु भगत विश्वविद्यालय” किए जाने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने, उच्च शिक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक सुधार और छात्र संघ चुनाव जल्द कराने की माँग रखी गई।
महामहिम राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि e-Kalyan छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति, नाम परिवर्तन की प्रक्रिया और छात्र संघ चुनाव को लेकर आवश्यक निर्देश शीघ्र जारी किए जाएंगे।

#JHARKHAND AAJ TAK #####
RITESH SHARAN

Post a Comment

Previous Post Next Post