दरभंगा जिले में कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान श्रवण दास के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
#JHARKHAND_AAJ_TAK
RITESH_SHARAN