खूंटी की आशा कुमारी बनीं झारखंड महिला कबड्डी टीम की कोच

खूंटी की आशा कुमारी बनीं झारखंड महिला कबड्डी टीम की कोच

रांची : खूंटी जिले के लिए गर्व का क्षण है। 72वीं सीनियर नेशनल महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2025–26 का आयोजन तेलंगाना कबड्डी एसोसिएशन के नेतृत्व में गचीबोली इंडोर स्टेडियम, तेलंगाना में 27 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए झारखंड महिला कबड्डी टीम का चयन कर लिया गया है, जिसमें खूंटी जिला की आशा कुमारी को झारखंड टीम का कोच नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जानकारी खूंटी जिला कबड्डी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि यह खूंटी जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि यहां की प्रतिभा ने नेशनल स्तर तक पहचान बनाई है। यह उपलब्धि जिले के कोचों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

#JHARKHAND AAJ TAK ####
RITESH SHARAN

Post a Comment

Previous Post Next Post