जमशेदपुर, टाटा टिन प्लेट वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेशवर पांडे की अध्यक्षता में रखी गई

जमशेदपुर, टाटा टिन प्लेट वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेशवर पांडे की अध्यक्षता में रखी गई बैठक में सबसे पहले अपने से बिछड़े हुए साथियों की याद में 2 मिनट का मौन धारण करके बिछड़े हुए साथियों को  श्रद्धांजलि अर्पित की गई इसके उपरांत यूनियन के आय व्यय एवं सावधि खातों की जानकारी कार्यकारिणी के सदस्यों के सामने रखी गई एवं वो सर्वसम्मति से पास किया गया कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा प्रमुख मुद्दे जो बैठक में उठाए गए 
1. कंपनी में सभी डिपार्टमेंट में मैनपावर की समस्या चल रही है उसे जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए और टाटा स्टील लिमिटेड टिन प्लेट डिवीजन के अंतर्गत कर्मचारी पुत्रों की भर्ती होनी चाहिए
2. 10 नंबर बस्ती में रह रहे कर्मचारियों को कंपनी के क्वार्टर की सुविधा मिलनी चाहिए 
3. टाटा स्टील लिमिटेड के अनुसार ही टिनप्लेट डिवीजन का भी ग्रेड रिविज़न होना चाहिए 
4. डी ए पॉइंट रेट ₹4 प्रति पॉइंट होना चाहिए 
5. सी आर एम 3 में प्रबंधन के द्वारा मैनपावर की भर्ती शुरू कर देनी चाहिए और कर्मचारी पुत्रों को ही मौका मिलना चाहिए 
6. टिनप्लेट टाउनशिप में पहले प्रबंधन के द्वारा जगह-जगह दवा का छिड़काव किया जाता था साफ सफाई की जाती थी लेकिन अब उसे छिड़काव के लिए जुस्को के द्वारा पैसा चार्ज किया जाता है जो नहीं करना चाहिए यह सारी सुविधाएं  कंपनी के कर्मचारियों को मुफ्त में मिलती थी
7. टू व्हीलर की पार्किंग भी टाटा स्टील की तर्ज पर कंपनी के अंदर ही होनी चाहिए 
8. टाटा टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड में भर्ती नहीं हो करके टिन प्लेट डिवीजन में टाटा स्टील लिमिटेड के अंतर्गत कर्मचारियों की बच्चों की नौकरी होनी चाहिए 
9. टिन प्लेट अस्पताल में भी कैंटीन की सुविधा होनी चाहिए और  अस्पताल एवं सिक्योरिटी विभाग के सभी कर्मचारियों को यूनिफॉर्म जल्द मिलना चाहिए 
10. कंपनी द्वारा नए अलॉटमेंट हुए क्वार्टरों में जिस तरीके से मेंटेनेंस करके कंपनी को हैंडोवर करना है वह सही तरीके से काम नहीं हो रहा है कंपनी क्वार्टर में पानी के टंकी की व्यवस्था भी प्रबंधन को करनी चाहिए 
10. एन एस 9 के बाद एन एस 12 तक के ग्रेड को बढ़ाना चाहिए 
11. ग्रेड नहीं होने के कारण प्रबंधन के पास मजदूरों का पैसा रुका हुआ है उसे एडवांस एरियर और इंटरेस्ट के साथ देना चाहिए l
12. प्लांट में कर्मचारी कैंटीन भी नहीं जा पा रहे हैं छुट्टी भी नहीं मिल रही है 
13. ग्रेड जल्द होना चाहिए
इस सभा में अध्यक्ष राकेशवर पांडे, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल महामंत्री मनोज कुमार सिंह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू, वाइस प्रेसिडेंट वकील खान, जगजीत सिंह सहायक सचिव संजय कुमार, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास, सह कोषाध्यक्ष सूर्यभूषण शर्मा, कार्य करणी के सदस्य मुन्ना खान, राकेश कुमार दिलबागी, सुशील कुमार दास, सुकेश कुमार मिश्रा, गजराज सिंह, कुंदन कुमार सिंह ,नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल अनिल कुमार ,लोकनाथ पांडे, पी रवि शंकर,अमरजीत सिंह, श्री मति मिट्ठू दत्ता, अभियानन्द कुमार, अंकित कुमार सिंह, चंदन कुमार तिवारी, आदि उपस्थित थे
#Jharkhand Aaj Tak####
RITESH SHARAN

Post a Comment

Previous Post Next Post