साकची स्थित ऐतिहासिक आम बागान को अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने ठोस पहल की है।

जमशेदपुर।
साकची स्थित ऐतिहासिक आम बागान को अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने ठोस पहल की है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की मांग पर कंपनी प्रबंधन ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर मैदान को खाली कराने के लिए मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का अनुरोध किया है।
पत्र में कहा गया है कि आम बागान क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कब्जा, असामाजिक गतिविधियां और अव्यवस्था बनी हुई है, जिसके कारण इस ऐतिहासिक मैदान की हालत लगातार बदतर होती जा रही थी। इससे न केवल क्षेत्र की विरासत को नुकसान पहुंच रहा था, बल्कि आसपास के लोगों की सुरक्षा और सार्वजनिक उपयोग भी प्रभावित हो रहा था।
टाटा स्टील ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने के बाद आम बागान को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए नई चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इससे भविष्य में दोबारा अवैध कब्जा न हो सके और मैदान का उपयोग सार्वजनिक हित में किया जा सके।
विधायक सरयू राय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि आम बागान साकची की पहचान और ऐतिहासिक धरोहर है। इसे अतिक्रमण से मुक्त कर संरक्षित करना जरूरी था। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर मैदान को फिर से व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की मांग की है।
अब जिला प्रशासन के स्तर पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है और जल्द ही मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है।
Jharkhand Aaj Tak
RITESH SHARAN

Post a Comment

Previous Post Next Post