राउरकेला, उड़ीसा में आयोजित आठवीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड को मिला तीसरा स्थान ।
इंडियन ताइक्वांडो यूनियन द्वारा आयोजित आठवें राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड ताइक्वांडो अकैडमी एवं सोशल एक्शन 10 स्वर्ण पदक 8 रजत पदक एवं 7 कांस्य पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया , उत्तर प्रदेश की टीम विजेता एवं उड़ीसा की टीम ने उपविजेता का पद हासिल किया।
दिनांक 30 दिसंबर को सुंदरगढ़ डिस्टिक राउरकेला के आरक्षी अधीक्षक नितेश वाधवानी ने चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ किया और साथ ही विभिन्न राज्यों से आए हुए ताइक्वांडो कोचों को सम्मानित किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में उड़ीसा सरकार खेल विभाग के उपनिदेशक सुदिप्ता नायक ने कहा कि ताइक्वांडो सिर्फ एक खेल नहीं है बल्कि आत्मरक्षा के लिए एक सर्वोत्तम जरिया है।
चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी
पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर
रिशिता शर्मा, आशमी रोहित, चंदन कुमार, दिव्या गुप्ता अंश कुमार शाह आयु गोस्वामी शेख सिमरन सुरिता नंदन साक्षी झा प्रिंस कुमार रिया सिंह सभी गोल्ड
सुहानी कुमारी तेजस्विनी झा आयशा गिरी श्रेया सिंह साहित्य कमल सभी सिल्वर
सरायकेला खरसावां से
सौतिॅक माझी साम्भवी - रजत
आशीष चौहान, देवराज तिवारी हिमाद्री - कांस्य
जामताड़ा जिला
समृद्ध आर्यन अमित कुमार मंडल देव व्रत मंडल वीर कुमार शर्मा gold
सूभोजीत सरकार silver रुद्र प्रताप चौहान bronze
टीम कोच दयाल सिंह मेहरा दीपक दुबे पिंकी महतो शिल्पी दास ने खिलादियों से अच्छे प्रदर्शन के लिए काफी प्रयास किया।
झारखंड ताइक्वांडो अकैडमी एवं सोशल एक्शन की ओर से रेफरी की रूप में समृद्धि मिश्रा आयुष पांडे एवं विशाल कुमार ने अहम योगदान दिया,
रघुनाथ पाली विधायक दुर्गा चरण ताप्ती ने 31 दिसम्बर को समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया झारखंड ताइक्वांडो अकैडमी एवं सोशल एक्शन के निदेशक रविशंकर ने टीम के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जाहिर की और भरोसा दिलाया कि आने वाले चैंपियनशिप में टीम और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
[03/01, 5:58 pm] Ravisankar Prasad Mcea: आठवीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप जो राउरकेला उड़ीसा में हुई थी वहा से मेडल जीत के आने वाले झारखंड ताईक्वाडो अकैडमी एवं सोशल एक्शन के खिलादियों को जॉगर्स पार्क गोलमुरी स्थित ताइक्वांडो क्लास मे उनका स्वागत अभीनंदन किया गया उक्त अवसर पर जमशेदपुर सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अरुण कुमार झरखंड ताईक्वाडो अकैडमी एंड सोशल एक्शन के उपाअध्यक्ष राजेश पटेल निदेशक रवि शंकर के साथ ही कई सारे अभीभावक कोच दयाल सिंह मेहरा शिल्पी दास आयुष पांडे समृद्धि मिश्रा विशाल कुमार ऋषि शर्मा मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन समाज सेविका बबिता ठाकुर ने किया ।