श्री कृष्ण मेमोरियल संघ, बागबेड़ा के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने 77वां गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रध्वज

*श्री कृष्ण मेमोरियल संघ, बागबेड़ा के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने 77वां गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रध्वज*



जमशेदपुर : श्री कृष्ण मेमोरियल संघ,बागबेड़ा के तत्वावधान में 77वाॅ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ आयोजित किया गया.

इस अवसर पर श्री कृष्ण मेमोरियल संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने राष्ट्रध्वज को  फहराकर सलामी दी.

 समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने  कहा कि आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू था, जिसकी रक्षार्थ हम सबों को अच्छे नागरिक होने के नाते जनहित एवं राष्ट्रहित में महापुरुषों के बताए हुए पद चिन्ह पर चलना है. उन्होंने देश की स्वतंत्रता में लगे महापुरुषों के त्याग,तपस्या, बलिदान को भी याद कराया.
उन्होंने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि आज के दिन हम सबों को राष्ट्र के मजबूती, आपसी भाईचारा, संविधान के रक्षार्थ प्रण लेना चाहिए और अपने-अपने सामाजिक दायित्वों का यथासंभव निर्वहन करना चाहिए.

समारोह का संचालन भास्कर जी ने किया.

इस अवसर पर संस्था के सचिव मनोज कुमार मन्नू, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुंवर ,वीरेंद्र कुमार,कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, उपसचिव संतोष ठाकुर के अलावा बागबेड़ा के पूर्व सरपंच नागेंद्र सिंह, रंगनाथ शर्मा,विनोद सिंह, सतीश कुमार, कुमार मनीष ,लखींद्र कुमार, रामाशीष कुमार,अरुण पांडे, हरीश नारायण राय , श्याम नारायण शर्मा, शशि कुमार, सुरेश कुंवर ,राकेश सिंह, अजय सिंह ,अमर अभिमन्यु, अरविंद ठाकुर ,सुमंत कुंवर, मृत्युंजय तिवारी ,विनोद पांडे, रजनीश कुमार, शिव शंकर मिश्रा, अजय शर्मा समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post