77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के साथ विधायक कल्पना सोरेन को लंदन स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक निवास स्थान पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए विधायक कल्पना सोरेन ने उनके दूरदर्शी विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी लोकतंत्र की मजबूत नींव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इन्हीं संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात कर समाज और राज्य के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया गया।
यह ऐतिहासिक क्षण न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।
JHARKHAND AAJ TAK
RITESH SHARAN