बागबेड़ा नया बस्ती में 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी सम्मानित

बागबेड़ा नया बस्ती में 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी सम्मानित
जमशेदपुर | बागबेड़ा |
उपायुक्त जमशेदपुर के आदेश पर बागबेड़ा नया बस्ती में CO श्री मनोज कुमार एवं बागबेड़ा थाना प्रभारी श्री गोपाल कृष्ण के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय प्रभाष चंद्र ठाकुर की पत्नी, 102 वर्षीय श्रीमती सरोज देवी को सम्मानित किया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें आगामी 26 जनवरी को आयोजित झंडा तोलन परेड में विशेष रूप से शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सरोज देवी के त्याग, योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस सम्मान समारोह की सराहना की।
JharkhandAajTak

Post a Comment

Previous Post Next Post