साकची गोलचक्कर पर रविवार की शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाए जा रहे 100 से अधिक तोतों को जब्त किया है।

साकची गोलचक्कर पर रविवार की शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से लाए जा रहे 100 से अधिक तोतों को जब्त किया है। जब्त किए गए सभी तोते कोलकाता से लाए गए थे, जिन्हें साकची क्षेत्र में सप्लाई किए जाने की योजना थी। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने समय रहते कार्रवाई कर तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तोतों को एक पेटी में बंद कर ऑटो रिक्शा के माध्यम से लाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से वन विभाग की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि कोलकाता से और भी तोते शहर में लाए गए हैं। इस जानकारी के बाद वन विभाग की टीम आरोपियों को साथ लेकर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है, ताकि अन्य तोतों की भी बरामदगी की जा सके।

मामले को लेकर डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि जब्त किए गए तोते कोलकाता से लाए गए थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और आगे भी और तोतों की बरामदगी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

#Jharkhand Aaj Tak 
       रितेश शरण 

Post a Comment

Previous Post Next Post