SIR in Jharkhand: झारखंड में फरवरी में हो सकता है एसआईआर, कट सकते हैं 12 लाख मतदाताओं के नाम

SIR in Jharkhand: झारखंड में फरवरी में हो सकता है एसआईआर, कट सकते हैं 12 लाख मतदाताओं के नाम

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान गलत दस्तावेज देनेवाले मतदाताओं के विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है। झारखंड में एसआईआर अगले वर्ष फरवरी माह में हो सकता है, इसके लिए राज्य में जोर-शोर से तैयारी चल रही है।
फिलहाल, वर्तमान मतदाता सूची की वर्ष 2003 की मतदाता सूची से पैंरेंटल मैपिंग तथा मतदान केंद्रों की जियो फेंसिंग तथा रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया चल रही है। अबतक की पैरेंटल मैपिंग में लगभग 12 लाख मतदाता चिह्नित किए गए हैं, जिनके नाम आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करने पर काटे जा सकते हैं।

Jharkhand Aaj Tak 

Post a Comment

Previous Post Next Post