सरायकेला-खरसावाँ: गृह मंत्रालय (MHA) भारत सरकार द्वारा जारी Ranking of Police Stations 2025 की वार्षिक

सरायकेला-खरसावाँ: गृह मंत्रालय (MHA) भारत सरकार द्वारा जारी Ranking of Police Stations 2025 की वार्षिक रिपोर्ट में सरायकेला-खरसावाँ जिले के चौका थाना ने पूरे भारत में चौथा स्थान हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही चौका थाना को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय हर वर्ष देशभर के पुलिस थानों का व्यापक सर्वे कर रैंकिंग जारी करता है। इस प्रक्रिया के तहत देश के 18,000 से अधिक पुलिस थानों का मूल्यांकन किया जाता है और शीर्ष 10 थानों को राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग प्रदान की जाती है। वर्ष 2025 की यह रैंकिंग हाल ही में रायपुर में आयोजित DGsP/IGsP Conference के दौरान घोषित की गई।

Jharkhand Aaj Tak 
    रितेश शरण 

Post a Comment

Previous Post Next Post