Jharkhand Aajtak News
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया दिशोम गुरु शिबू सोरेन JEE-NEET कोचिंग संस्थान का उद्घाटन
रांची में आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग (JEE) एवं मेडिकल (NEET) कोचिंग संस्थान का भव्य शुभारंभ झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान झारखंड के बच्चों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के नाम से स्थापित यह संस्थान आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने में अहम भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यहां से बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर सकेंगे, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी देश के प्रतिष्ठित मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने मोशन संस्था के सहयोग की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की सशक्त तैयारी का केंद्र बनेगा। यह पहल झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।
Jharkhand aajtak news
M. K