IND vs SA 2nd ODI | कोहली-गायकवाड़ के शतक पर फिरा पानी, साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, घर से बाहर सबसे बड़ी जीत
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी की है. रायपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली टीम ने 359 रनों का पीछा कर इतिहास रच दिया. घर से बाहर ये वनडे इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी जीत है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर आखिरी ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. साउथ अफ्रीका की इस ऐतिहासिक जीत में स्टार ओपनर एडन मार्करम का सबसे अहम योगदान रहा. उन्होंने 98 गेंदों पर 110 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा कप्तान तेम्बा बावुमा (46 रन), मैथ्यू ब्रीट्जके (68 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 गेंदों पर 54 रनों की कीमती पारी खेली. तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर खड़ा है. तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार, 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.
.
.
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार शतक और केएल राहुल की धमाकेदार फिफ्टी के दम पर 50 ओवर में 358 रनों का स्कोर खड़ा किया. कोहली ने 93 गेंदों पर 102 रनों की बेहतरीन पारी खेली. गायकवाड़ ने भी 83 गेंदों पर 105 रन बनाए. आखिरी ओवरों में रन गति बढ़ाने का दारोमदार कप्तान केएल राहुल ने अपने कंधों पर लिया और 43 गेंद पर 66 रनों की नाबाद पारी खेली. साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को जेनसन ने सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए.
#Jharkhand Aaj Tak
रितेश शरण