देशभर में वायरल गीत “कृष का गाना सुनेगा” से चर्चा में आए धूम की दयनीय स्थिति को देखते हुए डुमरी विधायक टाइगर जयराम

देशभर में वायरल गीत “कृष का गाना सुनेगा” से चर्चा में आए धूम की दयनीय स्थिति को देखते हुए डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया। धूम के गरीब, असहाय और आवासहीन होने की जानकारी के साथ जेएलकेएम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मानवीय आधार पर सहायता की मांग की थी।
इस अपील पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिले के उपायुक्त ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र के उप नगर आयुक्त को निर्देश जारी किया है। निर्देश के तहत धूम को सरकारी आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिजली, पानी और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। प्रशासन की इस पहल से धूम के जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी।

#Jharkhand Aaj Tak #

Post a Comment

Previous Post Next Post