ब्रेकिंग न्यूज़ |
भिवाड़ी फेज थर्ड में भरोसे की दुकान बनी अपराध की जगह
भिवाड़ी फेज थर्ड थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।
रोजमर्रा का सामान लेने घर से निकली 15 वर्षीय बालिका को अंदाज़ा भी नहीं था कि मोहल्ले की किराना दुकान उसके लिए डर की वजह बन जाएगी।
आरोप है कि 36 वर्षीय दुकानदार हरिशंकर ने बच्ची को दुकान के भीतर बुलाकर शटर बंद की और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
काफी देर तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने घबराकर तलाश शुरू की, तभी पूरे मामले का खुलासा हुआ।
सूचना मिलते ही फेज थर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ko डिटेन कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था।
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।