*रांची :* हुसीर रिंग रोड पर लोहरदगा की ओर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी फैल गई, लेकिन राहत की बात यह है कि बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार किसी बड़े नुकसान या घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बस को सड़क किनारे लगवाकर यातायात सामान्य करा दिया है।
##Jharkhand Aaj Tak ####