आज रक्तदान🩸
जनहित में निरंतर सेवारत जमशेदपुर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था “लोक समर्पण” के तत्वावधान एवं संस्थापक श्री Lalit Kumar Das जी के नेतृत्व में आज सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप में आयोजित एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर में विधायिका श्रीमती पूर्णिमा साहु शामिल हुई तथा विधिवत दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर में सहभागिता करने वाले समस्त देवतुल्य रक्तदाताओं के प्रति मैं हृदय से आभार, धन्यवाद एवं साधुवाद प्रकट करती हूँ। महिला एवं पुरुष रक्तदाताओं ने समाज और मानवता के हित में बढ़-चढ़कर ईश्वरतुल्य कार्य करते हुए 663 यूनिट रक्त का महादान किया।
रक्तदान के इस महाअभियान के दौरान रक्तदाताओं का स्वागत, रक्तदान के पश्चात उनका सम्मान तथा सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से हेलमेट भेंट करना संस्था द्वारा जन-जागरूकता की दृष्टि से एक अनूठी पहल रही। इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी गणमान्य अतिथियों, संस्था के सदस्यों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसके लिए मैं सभी को हृदय तल से हार्दिक आभार एवं साधुवाद ।
Jharkhand Aaj Tak
रितेश शरण