परसुडीह। नशे के व्यापार और सेवन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से परसुडीह पुलिस ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन

परसुडीह। नशे के व्यापार और सेवन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से परसुडीह पुलिस ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत परसुडीह और बागबेड़ा थाना क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया। अभियान का नेतृत्व परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने किया।
पुलिस बल गाड़ीवान पट्टी, कीताडीह, स्टेशन पार्किंग और बागबेड़ा थाना के कई संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए नशे के कारोबारियों पर सख्त निगरानी रखी। पैदल मार्च में परसुडीह थाना की टीम के साथ क्यूआरटी के जवान भी बड़ी संख्या में शामिल रहे।
अभियान के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर औचक छापेमारी की तथा खुले मैदान में अड्डेबाजी करते पाए गए युवकों को समझाइश देकर छोड़ दिया। पुलिस ने साफ संदेश दिया कि नशीले पदार्थों का कारोबार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर चलाया जा रहा यह अभियान आगामी दिनों में और तेज़ किया जाएगा। नशे की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, वहीं आम जनता से अपील की गई कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ साझा करें, ताकि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पैदल मार्च से नशा तस्करों में हड़कंप मचा है, जबकि पुलिस की इस पहल से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

Jharkhand Aaj Tak
     रितेश शरण 

Post a Comment

Previous Post Next Post