मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर सहित प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

झारखंड आजतक | रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर सहित प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
रांची:
आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन से भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर श्री फिलिप ग्रीन ओएएम (Mr Philip Green OAM) के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में प्रोफेसर सुशान मार्क्स (इंटरनेशनल लॉ), श्री टॉम सैंडरफोर्ड (फर्स्ट सेक्रेटरी) तथा सुश्री अनघा (सीनियर इकोनॉमिक रिसर्च ऑफिसर) शामिल रहीं।

मुलाकात के दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, अनुसंधान, खनन, पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की प्राकृतिक संसाधन संपदा, औद्योगिक संभावनाओं और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी साझा की।

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में सहयोग की संभावनाओं में रुचि व्यक्त करते हुए भविष्य में आपसी संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

झारखंड आजतक न्यूज़ 
              M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post