भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने कोलंबो में आयोजित पहले T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए थे, जिसे भारतीय टीम ने महज 12.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय कप्तान टीसी दीपिका बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने अपनी टीम के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। गौरतलब है कि भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और बिना कोई मैच हारे यह ट्रॉफी जीती।
रितेश शरण
रिपोर्टर