बक्सर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम नारायण चौबे ने परिवार सहित किया मतदान

बक्सर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम नारायण चौबे ने परिवार सहित किया मतदान

बक्सर, 6 नवम्बर:
बक्सर विधानसभा क्षेत्र में आज शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। इसी क्रम में बक्सर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम नारायण चौबे ने भी अपने परिवार सहित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
मतदान करने के बाद श्री चौबे ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने का सबसे बड़ा साधन मतदान है, इसलिए हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की कि वे घरों से निकलकर मतदान करें ताकि एक मजबूत और जवाबदेह सरकार का गठन हो सके।बक्सर शहर के विभिन्न बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post