📰 झारखंड आजतक न्यूज़
रांची। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है। जीत के बाद मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने घाटशिला की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि—
“घाटशिला की जनता ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। यह जीत घाटशिला की जीत है, यहां के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।”
सीएम सोरेन ने विजयी प्रत्याशी श्री सोमेश बाबू तथा झामुमो के चुनाव चिन्ह तीर-कमान को मिले प्रचंड समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह जीत स्वर्गीय रामदास सोरेन (रामदास दा) को एक विनम्र श्रद्धांजलि है।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि “अबुआ सरकार” आने वाले समय में जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए लगातार काम करती रहेगी।
अंत में उन्होंने झामुमो परिवार और आदिवासी मूल्यों की गौरवमयी परंपरा को नमन करते हुए कहा—
“दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
रामदास सोरेन अमर रहें!
झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद!
जय घाटशिला! जय झारखंड!”
झामुमो की इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
JHARKHAND AAJTAK NEWS
REPORT=M.K