राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया वोटर आईडी फर्जीवाड़े का मुद्दा, कहा- "यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है"
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोटर आईडी फर्जीवाड़े का बड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने एक उदाहरण पेश करते हुए कहा कि "ब्राज़ील की मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल भारत में फर्जी वोटर आईडी बनाने के लिए किया गया है, जिसके आधार पर एक व्यक्ति के नाम पर 22 बार वोट डाले गए।"
राहुल गांधी ने इस मामले को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि अगर इस तरह वोट चोरी होती रही, तो चुनाव प्रणाली पर जनता का विश्वास कमजोर हो जाएगा। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से जवाबदेही तय करने और कठोर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा
"अगर इस तरह चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी होती रही तो यह लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। जो अधिकारी इस खेल में शामिल हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।"
कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए ताकि चुनाव प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे।
REPORT=M.K