पावन स्थली लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ में अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन का भव्य आयोजन

ॐ पावन स्थली लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ में अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन का भव्य आयोजन

गिरीडीह (झारखंड):

लुगू बाबा की पावन धरती लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक बन गया।

देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं और प्रतिनिधियों ने यहां एक साथ झारखंडी परंपरा, धर्म और प्रकृति के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम में शामिल होना मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के लिए भी गर्व और आस्था का क्षण रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा

“यह पावन स्थल संताल समाज की सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और प्रकृति के प्रति गहरे जुड़ाव का प्रतीक है। यहां सभ्यता, संस्कृति और पर्यावरण के संरक्षण की परंपरा जीवंत है, जो हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, सामूहिकता, समानता और सतत जीवनशैली का संदेश देता है।"इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का हृदय से स्वागत करते हुए कहा -

“देश-विदेश से आए सभी श्रद्धालुओं को मैं झारखंडी जोहार करता हूं। लुगू बाबा की कृपा से झारखंड की धरती समृद्धि, शांति और भाईचारे से भरी रहे।"

पूरे परिसर में "जोहार लुगू बाबा! जोहार लुगू आयो!" के जयघोष गूंज उठे।

भजन, नृत्य और लोकधुनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

REPORT=M.K
Jharkhand Aajtak News

Post a Comment

Previous Post Next Post