पाकिस्तान ने अपने आर्थिक संकट के बीच कराची से लाहौर रूट पर बुलेट ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस परियोजना के तहत 1,215 किलोमीटर लंबी हाई-स्पीड रेलवे लाइन बिछाई जाएगी, जिस पर ट्रेनें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी।
इस नए नेटवर्क से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय मौजूदा 20 घंटे से घटकर सिर्फ 5 घंटे रह जाएगा। यह पहल चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के तहत 6.8 अरब डॉलर के ML-1 प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसे चीन की मदद से विकसित किया जाएगा। सरकार ने इस सेवा को 2030 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
#JHARKHAND AAJ TAK #