घाटशिला से बड़ी राजनीतिक खबर
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने आज घाटशिला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि "गुरुजी (स्व. शिबू सोरेन) और स्वर्गीय रामदास सोरेन जी का रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि आत्मीयता और विश्वास का था। वे दोनों इस धरती पर भी साथ चले और अब उस दुनिया में भी साथ हैं।"
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि
"घाटशिला में 5 साल का कार्यकाल स्वर्गीय रामदास दा का था, लेकिन उनके निधन के बाद आज हम उन्हीं की विरासत और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए उनके बेटे के समर्थन में खड़े हैं।"
उन्होंने जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि "पिछले चुनाव में आपने रामदास सोरेन जी को रिकॉर्ड मतों से जिताकर मंत्री बनाया था। उन्होंने जनसेवा की जो मिसाल पेश की, वह आज भी सबके दिलों में जीवित है। अब समय है कि हम उनके बेटे को आशीर्वाद देकर उसी विकास यात्रा को आगे बढ़ाएँ।"
जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।
स्थानः घाटशिला, झारखंड
दिनांकः 8 नवम्बर 2025
रिपोर्ट: M.K झारखंड आजतक न्यूज़