बर्मा माइंस में ऊंचे सड़क अवरोधक पर कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे ने किया निरीक्षण, बस्तीवासियों की चिंता उठाई

📰 झारखंड आजतक न्यूज़

बर्मा माइंस में ऊंचे सड़क अवरोधक पर कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे ने किया निरीक्षण, बस्तीवासियों की चिंता उठाई

जमशेदपुर। बर्मा माइंस थाने के समीप बने ऊंचे सड़क अवरोधक की शिकायत मिलने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री आनंद बिहारी दुबे ने आज बस्तीवासियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थल का स्वयं निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री दुबे ने इस अवरोधक को आमजन के लिए घातक एवं असुविधाजनक बताया। उन्होंने मौके पर मौजूद बर्मा माइंस थाने के पदाधिकारियों से बातचीत कर अवरोधक को मानक स्तर के अनुसार समायोजित करने का आग्रह किया, ताकि लोगों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम हो सके।

बस्तीवासियों ने उनकी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्री आनंद बिहारी दुबे जी ने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। सभी स्थानीय निवासियों ने उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

झारखंड आजतक न्यूज़ – जमशेदपुर
REPORT=M.K

Post a Comment

Previous Post Next Post