श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं
रांची, झारखंड | Jharkhand Aajtak News Desk
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार दी।
"श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से प्रेम, करुणा, समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने समाज में भाईचारे, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी थी। आइए, इस पावन अवसर पर हम श्री गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलकर राज्य को शांति, सौहार्द और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करें।"
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे गुरु नानक देव जी के उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करें और एक समानता, एकता व शांति पूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।
पूरे राज्य में इस अवसर पर गुरुद्वारों में कीर्तन, लंगर और श्रद्धा के साथ प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है।
REPORT- M.K Jharkhand Aajtak News