काशी में कार्तिक पूर्णिमा की दिव्यता - दशाश्वमेध घाट पर झिलमिलाई आस्था की रौशनी

काशी में कार्तिक पूर्णिमा की दिव्यता - दशाश्वमेध घाट पर झिलमिलाई आस्था की रौशनी

वाराणसी (उत्तर प्रदेश):

आज कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर काशी के दशाश्वमेध घाट का दृश्य अद्भुत और मनमोहक रहा। जैसे ही सूर्य अस्त हुआ, वैसे ही घंटियों की ध्वनि, हर-हर गंगे के जयघोष और हजारों दीपों की रौशनी ने पूरे घाट को स्वर्णिम आभा से भर दिया।

श्रद्धालु स्नान कर मां गंगा की आरती में शामिल हुए। घाटों पर जलते दीपक, आसमान में चमकते आतिशबाज़ी और गंगा की लहरों पर तैरते दीयों ने ऐसा दृश्य रच दिया मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो।

हर ओर से गूंज रहे थे मंत्रोच्चार और भक्ति गीत

“गंगे तव दर्शनं मातरं शुभं भवतु मे सदा।”

काशी में आज आस्था, भक्ति और शांति का संगम देखने को मिला।

मां गंगा की आरती के साथ श्रद्धालुओं ने अपने परिवार और देश की समृद्धि की कामना की।

(झारखंड आजतक के लिए विशेष रिपोर्ट -M.K. दशाश्वमेध घाट, वाराणसी)

Post a Comment

Previous Post Next Post