रांची में माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर सीधे जमशेदपुर लौटते ही पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त से पुवीॅ विधायीका श्रीमती पुणीॅमा साहु ने भेंट की।

रांची में माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर सीधे जमशेदपुर लौटते ही पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त से पुवीॅ विधायीका श्रीमती पुणीॅमा साहु ने भेंट की। स्वर्णरेखा बर्निंग घाट चौराहा क्षेत्र में विगत दिनों जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के आनन फानन में की गई कार्रवाई पर गंभीर चिंता व्यक्त की। यह कार्रवाई न केवल अनुचित रही, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाली भी सिद्ध हुई।

उपायुक्त महोदय के समक्ष स्पष्ट रखा कि जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा इस कार्रवाई से कई पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। उनके मकान, दुकानें, अनाज, घरेलू सामग्री और अन्य सामान नष्ट हो गए, और इस क्षति की भरपाई कौन करेगा, यह बड़ा प्रश्न है। अतः इस ठंड में मानवता के आधार पर प्रभावित परिवारों को तत्काल सरकारी सहायता और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

# Jharkhand Aaj Tak ####

Post a Comment

Previous Post Next Post