🌐 Jharkhand Aajtak News | जमशेदपुर
बिस्टूपुर में एएसआई विजय कुमार की अनोखी पहल — नियम तोड़ने वालों को सख्ती, हेलमेट पहनने वालों को सम्मान! 🚔🌸
जमशेदपुर के बिस्टूपुर क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाए जा रहे हेलमेट चेकिंग अभियान के दौरान एएसआई विजय कुमार ने एक सराहनीय पहल की। जहां बिना हेलमेट वालों पर चालान की कार्रवाई की गई, वहीं ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल देकर सम्मानित किया गया।
एएसआई विजय कुमार ने कहा — “आपकी सुरक्षा आपके अपने हाथ में है। हमेशा हेलमेट पहनें और केवल ISI मार्क वाले हेलमेट का ही उपयोग करें।”
उनकी इस अनोखी पहल से आम लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी और शहरवासियों ने भी इस कदम की जमकर सराहना की।
📍 स्थान: बिस्टूपुर, जमशेदपुर
🗓️ रिपोर्ट: M.K झारखंड आजतक न्यूज़ टीम