झारखंड आजतक न्यूज़
जमशेदपुर। “बच्चे भगवान का रूप होते हैं, उनका मन निश्चल और पावन होता है।” इसी भाव के साथ जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सरयू राय जी के सौजन्य से आगामी चतुर्थ बाल मेला 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
यह भव्य आयोजन 14 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक बोधि मैदान, गरमनाला, साकची, जमशेदपुर में संपन्न होगा।
बाल दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित इस मेले के उद्घाटनकर्ता होंगे झारखंड सरकार के वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, जबकि मुख्य अतिथि होंगे श्री डी.बी. सुंदरारामन, वीपी (सीएस), टाटा स्टील लिमिटेड।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री सरयू राय स्वयं करेंगे।
श्री राय ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में अपने बच्चों के साथ इस मेले में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाएं और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।
इस अवसर पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में बच्चों के मनोरंजन, खेल-कूद, कला प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
14 नवंबर से शुरू होने वाला यह बाल मेला बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उत्सव का माहौल लेकर आएगा।
झारखंड आजतक न्यूज़, M.Kजमशेदपुर